बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा नया रोड चौक के समीप एनएच पर शुक्रवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में गोपी धनवत पंचायत के बासुदेवा निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र आशीष कुमार उर्फ सन्नी (25) की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक गोपी धनवत पंचायत के मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह का भतीजा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पोखरैरा टोल से एंबुलेंस मंगवाकर सन्नी को अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पोखरैरा डाक पोखर के पास सन्नी बाइक खड़ी कर किसी अन्य व्यक्ति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.