बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, खैनी कारोबारी की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र में संगम घाट पुल स्थित शनि मंदिर के पास शुक्रवार की रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंद दिया। हादसे में वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा निवासी खैनी कारोबारी भाग्यनारायण राय (55) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी वेद प्रकाश जख्मी हो गया। हादसे के बाद एनएच पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, घटना से पूर्व भाग्यनारायण राय और वेद प्रकाश बाइक से सरफुद्दीनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शनि मंदिर के पास सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक बाइक से मेडिकल ओवरब्रिज से सुधा डेयरी की तरफ जा रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.