बेकाबू ट्रक ने पांच को रौंदा, दो बहनों की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर खेड़ा महाराजपुर गांव के पास बेकाबू ट्रक ने रविवार सुबह एक ही बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि छह माह का मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौह थाना क्षेत्र के इटायली निवासी 26 वर्षीय निशा कुमारी पत्नी नीरज गोयल रक्षाबंधन पर अपने छह माह के बेटे शिवांश और पति के साथ मायके इकदिल आई थी। यह भी पढ़ें- एक बाइक पर सवार थे पांच लोग, 500 मीटर ट्रक ने घसीटी बाइक पिता जनवेद के निधन के बाद वह मायके में फेरे की रस्म और त्योहार मनाने पहुंची थी। रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.