बुलंदशहर, मार्च 7 -- खुर्जा-पहासू मार्ग पर स्थित ग्राम झमका में देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे रखे दो ट्रांसफार्मरों में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर के खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने बताया हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक खुर्जा से पहासू की ओर जा रहा था। गांव झमका के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे बिजली के दो ट्रांसफार्मरों से जा टकराया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय विद्युत लाइन चालू थी। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां उठने लगीं, जिससे आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, अन्यथा परिणाम घातक हो सकते थे।हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.