मथुरा, मई 23 -- थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुनरख में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्विफ्ट कार के पास खड़ा एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे ट्रक हरे कृष्ण ऑर्किड मोड़ से ग्राम सुनरख की ओर जा रहा था। सुनरख प्राथमिक विद्यालय के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वहां खड़ी स्विफ्ट गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर मारते हुए दीवार तोड़कर प्राथमिक विद्यालय में घुस गया। स्विफ्ट गाड़ी के पास खड़े विनीत गौतम पुत्र श्रीनिवास, निवासी कूपा गली, सादाबाद, हाथरस) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार तोड़ी वन विभाग की बाउंड्री ​हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते...