झांसी, अगस्त 9 -- झांसी, संवाददाता। झांसी-शिवपुरी नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कार और पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी-शिवपुरी नेशनल हाइवे पर पिकअप गाड़ी में सवार उन्नाव गेट निवासी अजहर (30) और अनिल (29) कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह डेली ब्रिज पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक के चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। यहीं नहीं ट्रक आगे जा रहे कार को भी रौँदता निकल गया। यह भी पढ़ें- महाकाल दर्शन से लौट रहे कानपुर के श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल जिससे कार सवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी के 28 वर्षीय इरशाद अहमद, उनके साथी शिवम (25), अ...