बेकाबू ट्रक ने कई बिजली पोल को तोड़ा, अफरा-तफरी
गिरडीह, मई 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। करमजोरा-गेनरो-लुप्पी पथ पर मंगलवार देर रात रास्ता भटके छड़ लदे बेकाबू ट्रक ने गेनरो गांव में अफरा तफरी मचा दी। अनियंत्रित ट्रक ने गेनरो में सड़क किनारे स्थित आधा दर्जन बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। अनियंत्रित ट्रक एक के बाद दूसरे बिजली के पोल को टक्कर मारते आगे बढ़ता चला गया। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना में बिजली का पोल गिरने से ग्रामीण बाल बाल बच गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेकाबू ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में कर लिया और घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दी गई। यह भी पढ़ें- बालूघाट पर रंगदारी को लेकर ट्रक फूंका घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.