मोतिहारी, अप्रैल 3 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका घोड़ासहन रोड में शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना ढाका थानांतर्गत बकरीहारी गांव के समीप की है। मृतक ढाका थाना क्षेत्र के पीपरा वाजिद निवासी मो़ गालिब (50) था। वहीं जख्मी व्यक्तियों में उसी गांव के माबूद आलम व गिल आलम है। मृतक मो. गालिब बावर्ची का काम करता था। तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार हो जितना थानान्तर्गत घोंघिया गांव से अपने घर लौट रहे थे। तीनों वहां एक समारोह में खाना बनाने गये हुए थे। घटना के सूचना मिलते ही दोनों जख्मी व्यक्तियों को 112 की पुलिस इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मोतिहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.