मेरठ, मार्च 2 -- मवाना नगर के परीक्षितगढ़ मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को सीएचसी भेजा। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ला कल्याण सिंह कपिल सिनेमा हाल के पास रहने वाले राजपाल का 30 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने साथी अमित के साथ साइकिल से सठला की ओर से मवाना आ रहा था। जब वह परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित शुगर मिल के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी सठला की ओर जा रहे खाली ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भूपेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी बाल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.