बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
कौशाम्बी, जून 12 -- पूरामुफ्ती थाने के मनौरी रोड पर गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मादपुर गांव निवासी मदन लाल शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र राहुल कुमार शर्मा (20) गुरुवार रात बाइक से पूरामुफ्ती से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरडी मेमोरियल अस्पताल के पास मनौरी रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के पिता ने ट्रक संख्या के साथ अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.