उरई, नवम्बर 23 -- जालौन। स्टेट हाईवे पर कोतवाली गेट के ठीक सामने शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक कई मीटर दूर उछल कर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जगह कोतवाली के सामने होने से पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला पर तब तक टक्कर मारने वाला ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जालौन के कछोरन निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा शनिवार रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर कोतवाली गेट के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई मीटर दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.