सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। देहरादून चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रकों ने अनियंत्रित होकर हड़कंप मचा दिया। दोनों ट्रक सड़क किनारे स्थित एक कार शोरूम का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गए और शोरूम के भीतर खड़ी तीन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। महाराष्ट्र से तरबूज लेकर आए दो ट्रक सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। जब ट्रक अंबेडकर चौक के पास पहुंचे तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक शोरूम का शटर तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोरूम का शटर पूरी तरह टूट गया और अंदर खड़ी कारें ट्रकों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान कपड़ों से भरा एक अन्य ट्रक भी शोरूम के पास टकरा गया। हादसे के बाद तेज आवाज सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.