रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर में त्रिशूल चौक के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फल की ठेली और खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मौके पर मौजूद फल विक्रेता और ग्राहक बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार, किच्छा रोड स्थित सर्विस लेन में विपरीत दिशा से आ रही एक कैंपर टैक्सी अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी फल की ठेली से टकराने के बाद वहां खड़ी बाइक को रौंदते हुए रुक गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टैक्सी के अगले हिस्से के नीचे फंस गई। हादसे में ठेली पर रखे फल सड़क पर बिखर गए। घटना के समय ठेली से फल खरीद रहे भूतबंगला निवासी अफसर संयोगवश सुरक्षित बच गए, हालांकि उनकी बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है। आबादी वाले क्षेत्र में हु...