कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू टेंपो में स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपित टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सराएमीरा चौकी के मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ निवासी प्रकाश चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 फरवरी की दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर गांव सरियापुर से घर लौट रहा था। तभी सामने से तेज गति में आ रहे बेकाबू टेंपो ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने आरोपित टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...