मेरठ, अप्रैल 16 -- परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून बाईपास पर दीवान कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर ओवरटेक के दौरान बेकाबू कैंटर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के 117 महावीर नगर बागपत रोड निवासी 30 वर्षीय अक्षत जैन पुत्र प्रवीण स्कूटी से परतापुर से डूंगरावली की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह रॉन्ग साइड पर आ गए थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में अक्षत उछलकर कैंटर के नीचे जा गिरे और घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रफ्तार की मार: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान आसपास के लोगों ने कैंटर चालक, परिचालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.