बेकाबू कैंटर ने बच्ची समेत दो की कुचलकर ले ली जान, गुस्साई भीड़ ने पत्थर बरसाए; हल्द्वानी में तनाव
हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी में दो अलग-अलग घटनाओं में बेकाबू कैंटर ने एक किशोरी और एक रोडवेज ड्राइवर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। शनि बाजार रोड पर मामा के घर आई 14 वर्षीय हादिया की मौत के बाद सड़क पर आक्रोश भड़क गया। पांच मिनट के अंतराल में ही सैकड़ों की भीड़ सड़क पर उतर आई और कैंटर चालक की धुनाई करने के बाद वाहन पर पथराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक पहली घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। पश्चिमी खेड़ा गौलापार निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल पुत्र मोती सिंह कुंजवाल काठगोदाम डिपो में चालक थे। वह डिपो से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे तभी चोरगलिया की ओर से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय छिटकते हुए 30 मीटर दूर जाकर गिरे। सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बिष्ट पहुंचे और घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.