गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में पति ने थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बेकाबू कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायलघटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, नेहरू नगर निवासी निग्रह कुमार आर्य अपनी 46 वर्षीय पत्नी कल्पना आर्य के साथ 18 जून की रात बाइक पर भाटिया मोड़ पुल की ओर से राकेश मार्ग स्थित कमला क्वार्टर जा रहे थे। रात करीब पौने दस बजे जब वह पंचवटी के रास्ते के सामने स्थित क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइ...