बेकाबू कार हाईवे किनारे गड्ढे में गिरी; बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की मौत, अलीगढ़ में सड़क हादसा
वरिष्ठ संवाददाता, मई 21 -- अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बड़ी दुर्घटना हो गई। एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में गिर गई, जिसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक विवेक चंद्रा और महिला सहायक प्रबंधक तान्या शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात हुआ। लेकिन, बुधवार सुबह जब लोगों ने कार क्षतिग्रस्त देखी तो घटना का पता चला। विवेक इटावा और तान्या उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। दोनों कहां जा रहे थे, ये स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के कारणों की भी पुलिस जांच कर रही है। बैंक मैनेजर और सहायक प्रबंधक की मौत इटावा के भरथना स्थित राजा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय विवेक चंद्रा वर्तमान में सेंट्रल बैंक की हरदुआगंज शाखा में प्रबंधक थे। जबकि उत्तराखंड के देहरादून जिले के शिवगिरधर इलाका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.