बेकाबू कार पोल से टकराई, पांच घायल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर शुक्रवार की देर रात भट्ठा चौक के समीप बेकाबू कार ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। कार मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। पोल से टकराने के बाद कार दूसरी लेन पर चली गई। गनीमत रही कि हाइटेंशन तार टूटकर नहीं गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को हाईवे से हटवाया। पोल क्षतिग्रस्त होने से बरई और बोचहां की तीन पंचायतों में बिजली गुल हो गई। इधर, विद्युत कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुरुस्त करवाने के बाद जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.