भदोही, मार्च 9 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बासूपुर मकनपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार चला रहे 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी 30 वर्षीय हरिओम चौबे पुत्र अशोक चौबे अपने मित्र के यहां तिवारीपुर आया था। देर शाम वह घर वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर पहुंचते ही बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर दर्द से तड़पने लगा। कुछ ही समय बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष द्विवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.