सिद्धार्थ, जून 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर कादिराबाद गांव के पास गुरुवार की रात एक कार पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बेंवा से चिकित्सकों ने बस्ती रेफर कर दिया।इटवा थाना क्षेत्र के भदोखर गांव निवासी मोहम्मद मुशीर ने बताया कि वह लोग निजी कार से उतरौला गए थे। जहां से वापस आते समय कादिराबाद गांव के पास कार बेकबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें उनके अलावा भदोखर गांव के ही निवासी गुलाम नबी (45) पुत्र फौजदार व असलम (40) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेंवा पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख बस्ती रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज...