झांसी, मार्च 16 -- झांसी (मोंठ), संवाददाता कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव भुजौंद के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लखनऊ से झांसी आ रहे थे। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।लखनऊ के बंथरा निवासी आशीष कुमार (30) बेटा भुवनेश्वर अपने इलाके के ही दोस्त प्रदीप (31) बेटा बराती लाल, राहुल (31) बेटा राजाराम तथा रंजीत (39) बेटा राजेंद्र कुमार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात झांसी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही चालक हाइवे पर मोंठ में गांव भुजौंद के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। कार लहराते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन राहगीर मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह कार सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.