बेकाबू कार पलटने से चालक समेत 4 जख्मी
उन्नाव, जुलाई 26 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति हैबतपुर गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 4लोग घायल हो गए। घायलों का यूपीडा टीम ने रेस्क्यू कर इलाज किया गया। प्रतापगढ़ सदर के रहने वाले चालक आशीष निवास शर्मा पुत्र जवाहर लाल कार में प्रतापगढ़ निवासी मधुर खंडेलवाल पुत्र ओमप्रकाश और पत्नी रितिका, पुत्री आरोही को बिठाकर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा था। तभी शनिवार शाम एक्सप्रेसवे स्थिति हैबतपुर गांव के निकट अचानक कार असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची यूपीडा टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू कर सभी घायल का मौके पर उपचार किया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मगर कोई जनहानि जैसी घटना होने से बच गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.