शामली, मार्च 31 -- थानाभवन। थानाभवन में बेकाबू कार ने यात्री स्टैंड में टक्कर के बाद ट्रक के पास खड़ा चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां रोहतक के पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। हरियाणा के छज्जर के ग्राम धोड़ निवासी यशपाल पुत्र राजपाल ने थाना थानाभवन में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता राजपाल ट्रक चलाते है। वह अपने ट्रक से महाराष्ट्र से केला लोड करके थानाभवन के कस्बा जलालाबाद आये थे। माल खाली कराने के बाद शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच उन्होंने ट्रक को थानाभवन की ओर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं नीचे उतरकर ट्रक की जांच कर रहे थे। एक कार चालक तेज गति और लापरवाही से कार चला रहा था पहले उसने एक यात्री स्टैंड पर टक्कर मारी और फिर पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.