गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर के ज्योति पार्क इलाके में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही आसपास मौजूद चार से पांच युवकों को भी टक्कर मारने का आरोप है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार से लौटते समय हुआ हादसा मूल रूप से बिहार के गुलड़िया (गया) के रहने वाले 55 वर्षीय सुली ज्योति पार्क में किराए पर रहते हैं और सदर बाजार की एक दुकान में काम करते हैं। दो मार्च की रात करीब पौने नौ बजे जब वह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी ज्योति पार्क मंडी के पास एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ...