बाराबंकी, फरवरी 20 -- मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र में गुरुवार की रात बाराबंकी- रामनगर हाईवे के समीप पशु बाजार के निकट कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मसौली थाना क्षेत्र के भीरापुरवा निवासी मोहित (26) पुत्र परशुराम गुरुवार की रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे कि बाराबंकी रामनगर हाईवे पर पशु बाजार मसौली चौराहा के निकट कार की जोरदार टक्कर से मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। मसौली पुलिस ने ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा मसौली के चौकी प्रभारी अभय गुप्ता ने बताया कि घायल को सीएचसी बड़ागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.