बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, भाई समेत दो सगी बहनें घायल
कुशीनगर, मई 17 -- सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमगढ़-सियरहा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पार करने के इंतजार में खड़ी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई समेत दो सगी बहनें घायल हो गईं। घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घायलों का विवरण तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी पंकज शाह (20) शनिवार की शाम अपनी दो सगी बहनों ज्योति कुमारी (22) एवं रिपू कुमारी (25) को बाइक से सलेमगढ़ बाजार से लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब चार बजे जब वे सलेमगढ़-सियरहा हाईवे के पूर्वी कट पर पहुंचा, तब सड़क पार करने के लिए बाइक रोककर वाहनों के गुजरने का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.