गोंडा, जुलाई 12 -- नवाबगंज। कटरा तिराहे से पुराने सरयू पुल पर जाने वाले हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार मां-बेटे को गम्भीर चोटे आ गई। हादसे में घायल मां की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका बेटा की हालत गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि डुमरियागंज निवासी उनकी बहन सुनीता सैनी 42 रविवार सुबह अपने बेटे प्रेम सैनी के साथ बाइक से अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बहन का हालचाल लेने गई थीं। दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या हाईवे पर दुर्गागंज के निकट निर्माणाधीन रिंग रोड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित...