कन्नौज, अप्रैल 25 -- देर शाम नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना निवासी शिवेंद्र (30) पुत्र मुलायम सिंह फर्रुखाबाद स्थित मेजर एसडी सिंह महाविद्यालय में अध्यापक हैं। वह शनिवार शाम लगभग 6 बजे फर्रुखाबाद से अपने घर जा रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने शिवेंद्र के अलावा उधरनपुर निवासी शिव प्रताप पुत्र राजेंद्र सिंह जो कि नगर के किशोर नारायण ज्वैलर्स के यहां कार्य करते हैं। वह शाम को अपना कार्य पूर्ण करने के बाद अपने घर बाइक से जा ही रहे थे। तभी फोर व्हीलर गाड़ी ने फर्रुखाबाद चौराहे के पास दोनों...