बेकाबू कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक को 50 मीटर तक घसीटा
पीलीभीत, मई 16 -- अमरिया,संवाददाता। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कस्बा अमरिया में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी और सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा अमरिया निवासी मुदित गुप्ता, उनकी पुत्री नित्या गुप्ता और आशीष गुप्ता शनिवार रात साढ़े नौ बजे हाईवे किनारे स्थित एक दुकान पर जूस पीने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर उनको टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार चालक एक व्यक्ति को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना अमरिया पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.