गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में बिसोखर रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने पैठ बाजार में ठेला लगाने वाली महिला सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार सवारों ने अभद्रता की। कार्रवाई के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी निर्मला बंसल ने बताया कि बिसोखर रोड पर लगनी वाली पैठ बाजार में ठेली पर सब्जी बेचती हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह ठेली पर खड़ी थीं। इसी दौरान बेकाबू कार ने उन्हें और दो अन्य लोगों को टक्कर मार दी। भीड़ ने कार सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिसकर्मी जयवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। जयवीर सिंह ने एक आरोपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत कार सवारों ने पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए हाथापाई लगे। आरोपियों के पक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.