इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दो लोग दुकान पर काम कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति सड़क पर टहल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार अन्य दो लोग मौके से भाग गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.