बेकाबू कार ने कई राहगीरों को रौंदा, पीछा कर चालक दबोचा गया
जहानाबाद, मई 17 -- काको, निज संवाददाता। काको बाजार में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को धक्का मार दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाजार निवासी शंभु पासवान समेत कई राहगीर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर तक बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा ड्राइवर; घंटों थमी रही ट्राफिकघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर जहानाबाद की ओर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागने के दौरान बीबीपुर के समीप भी एक साइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.