झांसी, दिसम्बर 15 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आंबेडकर चौराहा के पास धार्मिक स्थल के करीब तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पैदल जा रहे अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह भंडारा में शामिल होकर घर जा रहा था। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कछियाना के रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा (55) सोमवार को पास में ही एक धार्मिक स्थल पर भंडारा में शामिल होने गए थे। वह घर वापस आ रहे थे। जैसे ही आंबेडकर चौराहा के पास एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिरे और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.