हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- प्रेमनगर चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर छोटी नहर में करीब दस फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। दरअसल, दिल्ली निवासी राहुल अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार को वह सिंहद्वार से प्रेमनगर चौक की ओर सर्विस रोड से जा रहा था। तभी कार की क्लच प्लेट और ब्रेक फेल हो गए। वह इस कार में अकेला सवार था। कार रोकने की कोशिश में वाहन पीछे की ओर सरकता हुआ पहले नाले के स्लैब पर चढ़ा और फिर नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद राहुल को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को अस्पताल भेजा गया और बाद में जेसीबी से कार बाहर निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...