उन्नाव, अप्रैल 3 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव के निकट शुक्रवार शाम बेकाबू कार वाहन से बचाने के फेर में दो बाइक सवारों को टक्कर मार खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मासूम व मां समेत तीन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव के निकट वह किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और बांगरमऊ की तरफ आ रहे दो अलग अलग बाइकों पर सवार पांच लोगों को टक्कर मारती हुई खंती में जाकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने सफीपु...