बाराबंकी, मार्च 30 -- फतेहपुर (बाराबंकी), संवाददाता। जिले के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बाराबंकी रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खारजा में पूरी तरह पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। साथ मौजूद उसकी दो वर्षीय पुत्री घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में बाराबंकी रेफर किया गया। फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम इसरौली निवासी सोहराब उर्फ इरशाद पुत्र शमी अहमद (30) आलू के व्यापारी थे। उनका विवाह फतेहपुर के मोहल्ला नालापार उत्तरी निवासी मुनीर की पुत्री से हुआ था। शनिवार शाम वह अपनी ससुराल आए थे और सुबह करीब पांच बजे अपनी दो वर्षीय बेटी आफरीन को लेकर इसरौली के लिए रवाना हुए। फतेहपुर से कुछ ही दूरी पर ग्राम दशरथपुर मोड़ के निकट अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क के दाहिनी ओर खारजा में जाकर पूरी तरह पलट गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.