गंगापार, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के पनासा गांव स्थित पुल पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सब्जी कारोबारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समय पर एंबुलेंस और पुलिस न पहुंचने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार पनासा गांव निवासी जयचंद्र वर्मा पुत्र अशोक वर्मा मेजा रोड से सब्जी खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह पनासा पुल पर पहुंचे, सामने से आ रही बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...