नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रिंग रोड पर धौलाकुआं से नारायणा की ओर जाते समय तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 37 वर्षीय रोहित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोहित परिवार के साथ नेब सराय इलाके में रहते हैं। वह पेशे से वकील हैं। रोहित 12 फरवरी को स्कूटी से धौला कुआं रिंग रोड से जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.