गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के निगरावटी चौराहे पर बेकाबू कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को पहले कई अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगरावटी गांव निवासी आदिल ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका चचेरा भाई बसारत बीती नौ मई की रात करीब डेढ़ बजे निगरावटी चौराहे पर पिलखुआ जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कलछीना की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बसारत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बसारत को संभाला ...