बेकाबू कार की टक्कर से मिस्त्री गंभीर घायल
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदापुर गांव में सड़क किनारे बाइक के टायर में हवा भर रहे मिस्त्री को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सगीर अहमद (53) पुत्र उस्मान अहमद सौरिख-छिबरामऊ रोड पर सरदापुर गांव के पास टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर शुक्रवार देर शाम वह सड़क किनारे एक बाइक के टायर में हवा भर रहे थे। तभी छिबरामऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.