कौशाम्बी, जनवरी 6 -- पिपरी थाने के मखऊपुर गांव के समीप मंगलवार शाम बेकाबू कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रयागराज जनपद के खुल्दाबाद थाना अंतर्गत चकिया मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार सरोज पुत्र कालीदास मंगलवार को अपनी बहन के घर बाइक से मंझनपुर गया था। वह शाम के समय घर लौट रहा था। इसी दौरान पिपरी के मखऊपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मय कार मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.