बेकाबू कार की टक्कर से छात्र की मौत मामले में चालक पर केस
कन्नौज, मई 22 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई थी। छात्र के पिता ने आरोपित चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली के गांव मोचीपुर निवासी रामप्रसाद ने कोतवाली में मुकदमा लिखते हुए बताया कि विगत 18 मई को उसका पुत्र अर्पित कुमार तारा देवी इंटर कॉलेज, पहलवानगंज मानीमऊ से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:50 बजे नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय कार चालक सनोज कुमार निवासी ककरइया पोस्ट खुबरिया थाना छिबरामऊ ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए अर्पित की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अर्पित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.