औरैया, फरवरी 27 -- अजीतमल, संवाददाता। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रिटायर्ड फौजी रनवीर सिंह उर्फ मुन्ना का शुक्रवार को सिकरोड़ी घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा, वहीं क्षेत्रीय लोगों और शुभचिंतकों की आंखें भी नम हो गईं। हनुमान नगर खेतूपुर रोड, सिद्धार्थनगर बाबरपुर निवासी रनवीर सिंह गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह पाता स्थित गेल इंडिया प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। इटावा जनपद के सहसो थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव से रिश्तेदारी से लौटते समय अजीत की गड़िया मोड़ बिठौली मार्ग के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रनवीर सिंह को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर ले गए, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.