बेकाबू कंटेनर मकान और दुकान में घुसा, छह घायल
फतेहपुर, जुलाई 6 -- औंग,संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कस्बे में सोमवार दोपहर एक बेकाबू कंटेनर मकान और दुकानों में घुस गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।कानपुर से प्रयागराज जा रहे एक कंटेनर के चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में स्थित चांद बाबू के मकान और केशन चंद्र साहू की मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे में मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में मकान के बाहर बैठीं 40 वर्षीय जंतुन निशा, 25 वर्षीय तरन्नुम, 10 वर्षीय साहिबान, डेढ़ वर्षीय नादिया समेत कंटेनर में सवार 21 वर्षीय मोहम्मद नौशाद और 30 वर्षीय शकरुद्दीन निवासी टक्करी, थाना हनुमानतालजबलपुर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.