मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एनएच 122 पर एक होटल के समीप रविवार सुबह बेकाबू कंटेनर ने दो बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक वैशाली जिले के पातेपुर थाने के चकनसीर नसीरचक निवासी मो. मुस्तकीम का पुत्र ईमाम मो. इमामुन असगर (26) था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सीतामढ़ी जिले के ईमाम मो. अनवारूल हक व सकरा रूपनपट्टी निवासी मो. नौशाद को अस्पताल पहुंचाया। दोनों का मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मृतक हाफिज ईमाम सकरी सरैया से पातेपुर जा रहा था। वे सकरी सरैया मस्जिद के ईमाम थे। घायल मो. अनवारूल हक सकरा के तितरा मस्जिद के हाफिज बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.