बेकाबू कंटेनर डिवाइडर पर पलटा, चालक जख्मी
उन्नाव, अप्रैल 4 -- सोनिक। दही के कानपुर लखनऊ हाईवे स्थिति मुर्तजानगर गांव के पास शुक्रवार देर रात कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर के डिवाइडर पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। कंटेनर चालक पुणे से लखनऊ और हरदोई फोर व्हीलर की डिलीवरी देने जा रहा था। हादसे में कंटेनर चालक अकरम पुत्र जाकिर निवासी जमालगढ़ हरियाणा घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर से प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चालक अकरम चला गया। पुलिस ने डिवाइडर पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.