बेकाबू आटो पलटा, मासूम समेत 5 जख्मी
उन्नाव, मई 22 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति रानीबाग के पास गुरुवार सुबह आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया।थाना क्षेत्र के बनहारखेड़ा गांव के रहने वाले राकेश पाल पुत्र छोटेलाल आटो रिक्शा चलाता है। सुबह रिक्शा लेकर मियागंज जा रहा था। आटो में कुड़वाखेड़ा गांव निवासी रामबहादुर पुत्र रामपाल, मुशीराबाद गांव निवासी नाजिम अली पुत्र बाबू व उसकी एक वर्षीय बेटी रुखसार, कुल्हा अटौरा गांव निवासिनी यशोदा पत्नी शिव मंगल व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासिनी कैलाश पत्नी जोद्धी सवार होकर मियागंज जा रहे थे। लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित रानीबाग के पास आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो में सवार मासूम सहित पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.