औरैया, मार्च 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान में संचालित मां वैष्णो बेकरी में रविवार तड़के अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक प्रतिष्ठान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आर्य नगर निवासी सौरभ पोरवाल और मोहित गुप्ता की बेकरी गांधी नगर में संचालित है। देर रात पड़ोसी शिवगोविंद सेंगर के परिजनों ने पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। बाहर निकलकर देखा तो मकान से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और संचालकों को फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश पु...