फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- सिवारा, संवाददाता। हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बेतहाशा महंगाई ने मजदूरों के चूल्हे बुझा दिए हैं। हालात इतने विकट हो गए हैं कि सिवारा क्षेत्र के कई कामगार अपना काम-धंधा छोड़कर खाली हाथ घर वापस लौटने को मजबूर हो गए हैं। सिवारा मुकुट निवासी कुलदीप राठौर भिवानी की एक बेकरी में ठेकेदारी का कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि वहाँ गैस की भयंकर किल्लत बनी हुई है। कुलदीप के अनुसार, गैस आपूर्ति न होने के कारण गुजर बसर मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया, बाजार में गैस की इतनी किल्लत है कि अगर कहीं गैस उपलब्ध भी है, तो उसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो तक वसूली जा रही है। ऐसे में वहां काम करना घाटे का सौदा साबित हो रहा था। गैस समस्या के चलते कुलदीप के साथ सिवारा खास निवासी मोनू श्रीवास...